Loading
Devbhoomi Masters Athletics

Vision & Mission

The Devbhoomi Masters Athletics Association is a non-profit organization dedicated to promoting and supporting masters athletics in Uttarakhand, India. We provide opportunities for athletes above the age of 35 to continue competing, staying active and achieving their goals in athletics.

35+ Age Group
13 Districts
1 Shared Mission

खेल से स्वस्थ जीवन की ओर

Devbhoomi Masters Athletics Association का उद्देश्य मास्टर्स एथलीटों को खेल, स्वास्थ्य और उपलब्धियों के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है।

Devbhoomi Masters Athletics
Masters Athletics

उम्र नहीं, जुनून मायने रखता है।

हर उम्र में खेल के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय और प्रेरणादायक जीवन की ओर कदम।

Our Vision

हर मास्टर्स एथलीट को एक मंच

हमारा लक्ष्य उत्तराखंड में मास्टर्स एथलेटिक्स को मजबूत बनाना तथा 35 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों को जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करना है।

हम खेल के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Our Mission

Devbhoomi Masters Athletics Association का मिशन उत्तराखंड के मास्टर्स खिलाड़ियों को एकजुट करना, उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना तथा खेल के माध्यम से स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

01

स्वास्थ्य

सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना।

02

प्रतियोगिता

खिलाड़ियों को विभिन्न स्तरों पर अवसर देना।

03

प्रतिभा

अनुभवी मास्टर्स खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना।

04

सम्मान

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उचित सम्मान दिलाना।

हमारे प्रमुख उद्देश्य
01

उत्तराखंड राज्य के सभी मास्टर्स यानि 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं एवं पुरुषों को स्वस्थ जीवन के लिए खेल की महत्ता बताना और उन्हें राज्य की जिला एवं प्रदेश स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित करना।

02

राष्ट्रीय स्तर पर सभी आयु वर्ग के अधिक से अधिक संख्या में चयनित मास्टर्स एथलीटों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराना व अपने राज्य उत्तराखंड के लिए अधिक से अधिक पदक हासिल करना।

03

राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक एवं खेल संघों से सम्बद्ध होकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना।

04

उत्तराखंड राज्य में मास्टर्स एथलेटिक्स खेल को बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इस खेल से जोड़ना।

05

खेल विभाग, उत्तराखंड के संपर्क व सहयोग से उत्तराखंड राज्य स्तर पर होने वाली एथलेटिक्स व अन्य खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना।

06

एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर विभिन्न एथलेटिक्स खेल स्पर्धाओं का आयोजन करना एवं अन्य समाज व देशहित की गतिविधियों में प्रतिभाग करना।

07

उत्तराखंड के अग्रणी और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता मास्टर एथलेटिक्स खिलाड़ियों को राज्य स्तर व अन्य समारोह आदि पर उचित मान-सम्मान दिलाना।

08

मास्टर्स खिलाड़ियों के मनोरंजन आदि के लिए समय-समय पर आपसी मिलन एवं भ्रमण आदि कार्यक्रमों का आयोजन करना।

09

उत्तराखंड राज्य में मास्टर्स एथलेटिक्स को बढ़ावा देने व इसके स्तर को उच्च शिखर पर ले जाना।